PM Vishwakarma Yojana Loan Status 2025 को लेकर लाखों कारीगर और शिल्पकार परेशान हैं कि लोन का पैसा कब आएगा, स्टेटस कैसे चेक करें और CSC या बैंक से जुड़ी समस्या का समाधान क्या है।
अगर आपने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत लोन के लिए आवेदन कर दिया है, तो इस लेख में आपको Loan Status Check, Payment Timeline, CSC/Bank Issues और उनके समाधान की पूरी जानकारी आसान हिंदी में मिलेगी।
PM Vishwakarma Yojana Loan क्या है? (पूरी जानकारी)
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना भारत सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है इस योजना के लिए 13000 करोड रुपए का आवंटन किया है। पीएम विश्वकर्म योजना के तहत आने वाले कारीगरों, शिल्पकारो आदि को पीएम विश्वकर्मा सर्टिफिकेट और आईडी कार्ड प्रदान किया जाएगा।
इसके लिए रजिस्ट्रेशन फ्री है। इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करने वाले लोगों को न सिर्फ ट्रेनिंग दी जाएगी बल्कि वह कम ब्याज दर पर लोन भी ले सकेंगे। ताकि वे अपना काम शुरू कर सके या आगे बढ़ सके। ट्रेनिंग खत्म होने पर औजार खरीदने के लिए ₹15000 भी दिए जाएंगे इसके अलावा पांच फ़ीसदी के ब्याज पर पहले एक लाख रूपये मिलेंगे फिर जरूरत पड़ने पर दूसरी किस्त में दो लाख रूपये का लोन दिया जाएगा।
इस योजना के तहत मिलने वाला लोन:
– पहला चरण: ₹1,00,000
– दूसरा चरण: ₹2,00,000
– ब्याज दर: लगभग 5%
– गारंटी: बिना गारंटी

PM Vishwakarma Yojana Loan Status 2025 कैसे चेक करें?
अगर आपने Vishwakarma Yojana Loan 2025 के लिए आवेदन किया है तो आप आसानी से स्टेटस को चेक कर सकते हैं इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। अपने लोन का स्टेटस चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं👇
Online Loan Status Check Process
1. PM Vishwakarma Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
2. “Login / Application Status” पर क्लिक करें
3. अपना मोबाइल नंबर या Application ID डालें
4. OTP से verify करें
5. स्क्रीन पर आपका Loan Status दिख जाएगा
Status में ये लिखा हो सकता है:
Pending– आवेदन प्रक्रिया में है
Approved– लोन स्वीकृत हो चुका है
Sent to Bank– बैंक को भेज दिया गया है
Disbursed– पैसा खाते में भेज दिया गया है
PM Vishwakarma Yojana Loan पैसा आखिर कब मिलेगा?
आमतौर पर 15 से 30 दिनों के अंदर लोन की राशि खाते में आ जाती है लेकिन कुछ मामलों में राज्य या बैंक के अनुसार थोड़ा समय ज्यादा भी लग सकता है।
Loan Payment Timeline
1. आवेदन स्वीकृत होने के बाद
2. Training पूरी होने के बाद
3. Bank verification के बाद
PM Vishwakarma Yojana Loan में देरी क्यों होती है? (Delay Reasons)
अगर आपका इस योजना के तहत loan status approved है लेकिन पैसा नहीं आए तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे बैंक केवाईसी (KYC) का अधूरा होना और ट्रेनिंग पूरा न होना या फिर कहीं बैंक अकाउंट में गलती पाई जाना कुछ मामलों में CSC द्वारा गलत जानकारी अपलोड हो जाना। कुछ बड़े कारण भी हैं जैसे बैंक से वेरिफिकेशन पेंडिंग रहना और राज्य स्तर पर फंड जारी न होना।
1. बैंक KYC अधूरी होना
2. Training पूरा न होना
3. Bank account में गलती
4. CSC द्वारा गलत जानकारी अपलोड
5. बैंक से verification pending
6. राज्य स्तर पर फंड जारी न होना
CSC / Bank से जुड़ी समस्याओं का समाधान
अगर PM Vishwakarma Yojana CSC Issue हो तो जिस CSC से आवेदन किया है वही संपर्क करें और अपनी एप्लीकेशन आईडी और आधार कार्ड साथ रखें ध्यान रहे की लोन स्टेटस अपडेट हो।
PM Vishwakarma Yojana Bank Problem तो जिस बैंक का IFSC दिया है उसी शाखा में जाएं पीएम विश्वकर्म योजना लोन एप्लीकेशन का रिफरेंस दें केवाईसी और अकाउंट वेरीफिकेशन कंफर्म करवाएं। जरूरत पड़ने पर जिला कौशल विकास कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं।
PM Vishwakarma Yojana Loan और Tool Kit में अंतर
| सुविधा | कैसे मिलती है |
|---|---|
| Tool Kit | Training के बाद Voucher / Kit |
| Loan | Bank के माध्यम से |
| Training Allowance | DBT से खाते में |
अगर आप Tool Kit Status जानना चाहते हैं, तो हमारा यह लेख जरूर पढ़ें:PM Vishwakarma Yojana Tool Kit Status 2025
इस योजना से जुड़ी ध्यान देने योग्य बातें-
1. एक परिवार से केवल एक ही व्यक्ति लोन ले सकता है
2. गलत जानकारी देने पर आवेदन Reject हो सकता है
3. बैंक खाते में आधार लिंक होना जरूरी
4. मोबाइल नंबर चालू रखें
इस योजना से जुड़े सवाल?FAQS
प्रश्न 1. PM Vishwakarma Yojana Loan कितने दिनों में मिलता है?
उत्तर – आमतौर पर 15–30 दिनों में।
प्रश्न 2. Loan status Approved है लेकिन पैसा नहीं आया?
उत्तर – बैंक या CSC से संपर्क करें।
प्रश्न 3.क्या महिला कारीगर भी लोन ले सकती हैं?
उत्तर – हाँ, पात्र महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं।
प्रश्न 4. Loan directly account में आता है?
उत्तर – हाँ, बैंक के माध्यम से DBT द्वारा।
पीएम विश्वकर्म योजना: हेल्पलाइन नंबर
अगर PM Vishwakarma Yojana Loan से जुड़ी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए आप 18002677777, 17923 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। आप अलग-अलग राज्यों के हेल्पलाइन नंबर के लिए इस लिंक (https://pmvishwakarma.gov.in/Home/ContactUs) पर क्लिक कर सकते हैं।
👉 ऐसे ही सरकारी योजनाओं की सही और अपडेट जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहें।
Disclaimer
यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है। योजना से जुड़े नियम, पात्रता और लाभ समय-समय पर बदल सकते हैं। कृपया आवेदन करने से पहले संबंधित राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी कार्यालय से जानकारी की पुष्टि अवश्य करें। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी की पूर्ण सटीकता की कोई गारंटी नहीं दी जाती।