PM Kisan eKYC: क्यों है ज़रूरी, कैसे करें और क्या होगा अगर नहीं कराया?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। लेकिन अब इस योजना का लाभ पाने के लिए PM Kisan eKYC (Electronic Know Your Customer) कराना अनिवार्य कर दिया गया है।

पात्र किसान ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों के माध्यम से अपनी ई- केवाईसी (ekyc) पूरी कर सकते हैं। जिन किसानों की eKYC पूरी नहीं है, उनकी किस्त अटक सकती है।

PM Kisan eKYC क्या है?

PM Kisan eKYC एक ऐसी डिजिटल प्रक्रिया है जिसमें सरकार या सुनिश्चित कर पाती है कि इस योजना के लिए कौन पात्र किसान है और कौन किसान इस योजना के लिए पात्र नहीं है। इसमें आधार नंबर के माध्यम से किसान की पहचान सत्यापित की जाती है।

PM Kisan eKYC क्यों ज़रूरी है?

पीएम किसान ई-केवाईसी सबसे जरूरी प्रक्रिया है इसमें फर्जी और डुप्लीकेट लाभार्थियों को हटाने में सरकार को आसानी होती है और किस्त पात्र किसानों के खाते में समय से पहुंच जाती है जिससे सरकारी रिकॉर्ड को पारदर्शी और सुरक्षित बनने में मदद मिलती है। सरकार के अनुसार, eKYC नहीं कराने वाले किसानों की PM Kisan की किस्त रोक दी जा सकती है।

1. फर्जी और डुप्लीकेट लाभार्थियों को हटाने के लिए
2. किस्त समय पर खाते में पहुंचाने के लिए
3. सरकारी रिकॉर्ड को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए

PM Kisan eKYC online process
PM Kisan eKYC online process

PM Kisan eKYC कैसे करें?

किसान दो तरीके से ई-केवाईसी करवा सकते हैं पहला तरीका ऑनलाइन (ONLINE) ओटीपी (OTP) के जरिए ई- केवाईसी कर सकते हैं और दूसरा होता है ऑफलाइन (OFFLINE) सीएससी (CSC) सेंटर के माध्यम से दोनों की संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है –

यह भी पढ़ें:  PM Awas Yojana Gramin 2025: ग्रामीण आवास योजना नई लिस्ट देखें, पात्रता, दस्तावेज़ व आवेदन कैसे करें।

ऑनलाइन (OTP के ज़रिए)

1. pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं
2. “eKYC” विकल्प पर क्लिक करें
3. आधार नंबर दर्ज करें
4. मोबाइल पर आए OTP को भरें
5. eKYC सफल होने का मैसेज मिलेगा

ऑफलाइन CSC सेंटर के माध्यम से

अगर OTP से eKYC नहीं हो पा रही है, तो नजदीकी CSC (जन सेवा केंद्र) जाकर बायोमेट्रिक eKYC करवा सकते हैं।

Latest Update: kisan credit card (KCC) को लेकर सरकार ने नई जानकारी जारी की है…

eKYC नहीं कराने पर क्या होगा?

अगर आप ekyc नहीं करवाते हैं तो आपकी किसान सम्मान निधि योजना के तहत जो प्रतिवर्ष ₹6000 तीन सामान किस्तों में प्रदान किए जाते हैं वो अटक जाएगी। आपका नाम लाभार्थी सूची से अस्थाई रूप से हटाया जा सकता है या फिर आपका भुगतान में लंबी तेरी हो सकती है।

1. PM Kisan की अगली किस्त नहीं मिलेगी
2. लाभार्थी सूची से नाम अस्थायी रूप से हट सकता है
3. भुगतान में लंबी देरी हो सकती है

PM Kisan eKYC से जुड़ी जरूरी बातें

आपका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना बहुत जरूरी है और आपके आधार कार्ड में भरी सारी जानकारी जैसे नाम ,जन्म तिथि और जेंडर आधार कार्ड से मैच होना चाहिए।

निष्कर्ष

पात्र किसानों को अपनी pm kisan ekyc पूरी करनी होगी क्योंकि इस योजना के लाभ प्राप्त करने के लिए एक अनिवार्य आवश्यकता है ekyc के बिना किसान को वित्तीय सहायता नहीं मिल सकती क्योंकि राशि सीधा किसान के आधार से जुड़े बैंक खाते में स्थानांतरित की जाती है।

PM Kisan eKYC किसानों के हित में उठाया गया एक अहम कदम है। अगरा आप चाहते हैं कि आपकी PM Kisan की किस्त बिना रुकावट खाते में आए तो जल्द से जल्द eKYC पूरा कर लें।

यह भी पढ़ें:  PM Vishwakarma Yojana Training Status 2025: Training कब होगी? भत्ता कब मिलेगा

Official notification ke liye PM Kisan website dekhein: pmkisan.gov.in


Disclaimer

यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है। योजना से जुड़े नियम, पात्रता और लाभ समय-समय पर बदल सकते हैं। कृपया आवेदन करने से पहले संबंधित राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी कार्यालय से जानकारी की पुष्टि अवश्य करें। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी की पूर्ण सटीकता की कोई गारंटी नहीं दी जाती।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top