CM Kanya Vivah Yojana: राज्यवार शादी सहायता राशि, पात्रता, दस्तावेज़ और आवेदन प्रक्रिया (Full Guide)

राज्य सरकार द्वारा चलाई जाने वाली यह एक महत्वपूर्ण सामाजिक कल्याण योजना है इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि उनकी आर्थिक स्थिति विवाह के समय बांधा ना बने। भारत में बेटियों के सम्मानजनक विवाह और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए लगभग हर राज्य सरकार अपनी-अपनी CM Kanya Vivah Yojana अथवा कन्या विवाह सहायता योजना चलाती है।

यह लेख CM Kanya Vivah Yojana से जुड़ी नवीनतम व अपडेटेड जानकारी पर आधारित है।

Mukhymantri Kanya Vivah Yojana से जुड़ी निम्न पहलू इस लेख में आप जानेंगे—

1. राज्यवार शादी सहायता राशि
2. कौन पात्र है?
3. किन दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है?
4. आवेदन कैसे करें – ऑनलाइन/ऑफ़लाइन
5. योजना के लाभ
6. अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

CM Kanya Vivah Yojana क्या है? (मुख्यमंत्री कन्या विवाह सहायता योजना)

इस योजना के तहत राज्य सरकारें पात्र परिवारों को लड़कियों की शादी पर 25000 से 75000 या उससे अधिक की आर्थिक सहायता देती है राशि राज्य के अनुसार अलग-अलग है।

यह एक सरकारी विवाह सहायता योजना है,कुछ राज्यों में यह रकम सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है, जबकि कुछ राज्यों में सामूहिक विवाह के दिन नकद + सामग्री दोनों दिए जाते हैं।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य:

इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों की आर्थिक सहायता और दहेज प्रथा में कमी लाना है और सामूहिक विवाह को बढ़ावा देना जिससे बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा को मजबूती मिल सके। आज भी कई गरीब परिवार बेटी की शादी को एक भारी जिम्मेदारी मानते हैं। इसी समस्या को कम करने के लिए सरकार शादी सहायता राशि, शादी सामग्री किट और सामूहिक विवाह कार्यक्रमों के माध्यम से मदद प्रदान करती है।

 

CM Kanya Vivah Yojana शादी सहायता राशि 2025
CM Kanya Vivah Yojana शादी सहायता राशि 2025

State Wise Vivah Yojana राज्यवार शादी सहायता राशि – पूरे विवरण के साथ

भारत के प्रमुख राज्य जैसे UP, MP, BIHAR, RAJASTHAN, CM Samuhik Vivah Yojana जुड़ी पूरी जानकारी निम्नलिखित है।

1. मध्य प्रदेश (MP)– मुख्यमंत्री कन्या विवाह / निकाह योजना

मध्य प्रदेश में यह योजना सामूहिक विवाह कार्यक्रमों के माध्यम से लागू की जाती है। सहायता राशि लगभग ₹50,000 से ₹55,000 (राज्य सरकार के नवीनतम आदेश के अनुसार बदल सकती है) राशि  का एक भाग बैंक खाते में और एक भाग शादी सामग्री के रूप में दिया जाता है। मुस्लिम समुदाय के लिए “निकाह योजना” भी लागू है। पात्र परिवारों को विवाह सामग्री किट भी दी जाती है। MP की यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में काफी लोकप्रिय है।

यह भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री E shram card yojana 2025: असंगठित मजदूरों को मिलेंगे 2 लाख रुपये का लाभ

2. उत्तर प्रदेश (UP)– मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना

UP सरकार हजारों बेटियों की शादी का खर्च वहन करने में मदद करती है। सहायता राशि लगभग ₹50,000 से ₹55,000 (राज्य सरकार के नवीनतम आदेश के अनुसार बदल सकती है) और अंतर्जातीय विवाह पर अतिरिक्त लाभ भी मिलता है साथ ही साथ विधवा, दिव्यांग, श्रमिक परिवारों की बेटियों को प्राथमिकता दी जाती है। यूपी में राशि में से एक हिस्सा लड़कियों के खाते में भेजा जाता है। यह योजना देश की सबसे बड़ी सामूहिक विवाह योजनाओं में से एक है।

3. राजस्थान – मुख्यमंत्री कन्यादान योजना

राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा लाभार्थी परिवारों के लिए यह योजना बहुत महत्वपूर्ण है। सहायता राशि लगभग ₹40,000 से ₹50,000 (राज्य सरकार के नवीनतम आदेश के अनुसार बदल सकती है) राजस्थान में विधवा,परित्यक्ता, दिव्यांग महिलाओं के लिए प्राथमिकता दी जाती हैं।आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सबसे अधिक लाभ दिया जाता है। राजस्थान सरकार लगातार इस योजना में आवश्यक अपडेट करती रहती है।

4. बिहार – मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (विवाह सहायता)

बिहार सरकार लड़कियों की शिक्षा और विवाह दोनों में सहायता देती है। बिहार में विवाह सहायता राशि लगभग ₹25000 रुपए इंटर पास और स्नातक पास करने पर भी अलग-अलग आर्थिक सहायता और गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत दी जाती है। यह भारत की सबसे बहु-स्तरीय कन्या सहायता योजना है। (राज्य अपडेट के अनुसार राशि बदल सकती है)।

5. हरियाणा – मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना

हरियाणा सरकार SC, BC-A और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर विशेष ध्यान देती है। हरियाणा सरकार सहायता राशि  ₹41000 से ₹51000 तक की राशि (DBT)के माध्यम से सीधा खाते में भेजी जाती है। हरियाणा सरकार विधवा महिलाओं के परिवार को विशेष लाभ देती है। (राज्य अपडेट के अनुसार राशि बदल सकती है)।

6. छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना

छत्तीसगढ़ सरकार सामूहिक विवाह कार्यक्रमों के माध्यम से सहायता देती है। छत्तीसगढ़ सरकार भी इस योजना के तहत सहायता राशि ₹25000 से ₹30000 और सामग्री किट + नकद दोनों प्रदान की जाती है। SC/ST परिवारों को विशेष प्राथमिकता दी जाती है। यह योजना ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में अधिक उपयोगी है। (राज्य अपडेट के अनुसार राशि बदल सकती है)।

यह भी पढ़ें:  12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी 2025: सबसे बड़े अवसर | अभी आवेदन करें!

7. झारखंड – मुख्यमंत्री सुकन्या योजना (विवाह लाभ)

झारखंड में यह योजना लंबे समय से गरीब परिवारों की सहायता कर रही है। झारखंड सरकार सहायता राशि लगभग ₹20000 विवाह के समय दी जाती है। BPL परिवारों को मुख्य लाभ दिया जाता है। (राज्य अपडेट के अनुसार राशि बदल सकती है)।

8. गुजरात – मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना

गुजरात में बड़े पैमाने पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। गुजरात सरकार की सहायता राशि ₹12000 से ₹20000 तक और सामूहिक विवाह में अतिरिक्त लाभ भी देती है गरीब परिवार के लिए उपयोगी योजना है। (राज्य अपडेट के अनुसार राशि बदल सकती है)।

9. तेलंगाना – कल्याण लक्ष्मी / शादी मुबारक योजना (सबसे अधिक राशि)

भारत की सबसे बड़ी विवाह सहायता योजना। तेलंगाना सरकार की कल्याण लक्ष्मी और शादी मुबारक योजनाओं के तहत पात्र परिवारों को ₹1,00,000 तक की सहायता दी जाती है (राज्य अपडेट के अनुसार राशि बदल सकती है)। गरीब परिवारों को ही इन योजनाओं का लाभ मिलता है।

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

लगभग हर राज्य में पात्रता नियम समान होते हैं इस योजना से जुड़ी पूरी पात्रता मानदंड निम्नलिखित है:

1. लड़की की आयु कम से कम 18 वर्ष
2. लड़के की आयु कम से कम 21 वर्ष
3. परिवार BPL / कमजोर / EWS श्रेणी में
4. लाभ केवल पहली शादी पर
5. राज्य का स्थायी निवासी
6. कुछ राज्यों में सामूहिक विवाह अनिवार्य

आवश्यक दस्तावेज़ (Documents Required)

इस योजना में मिलने वाले लाभ में आपको कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी जो की निम्नलिखित है:

1. आधार कार्ड (लड़की व अभिभावक)
2. निवास प्रमाण पत्र
3. आय प्रमाण पत्र
4. जन्म प्रमाण या आयु प्रमाण
5. बैंक पासबुक
6. फोटो
7. विवाह निमंत्रण पत्र / विवाह रजिस्ट्रेशन
8. मोबाइल नंबर

Kanya Vivah Yojana Online Apply ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

1. अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
2. रजिस्ट्रेशन करें या लॉगिन करें
3. CM Kanya Vivah Yojana विकल्प चुनें
4. फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें
5. दस्तावेज़ अपलोड करें
6. फॉर्म सबमिट करें
7. सत्यापन के बाद सहायता राशि DBT द्वारा भेजी जाती है

यह भी पढ़ें:  PM Farmer Drone Assistance Yojana 2025 Apply Online + राज्यवार लाभार्थी सूची | किसानों को 80% सब्सिडी पर मिलेगा ड्रोन |

यह प्रक्रिया हर राज्य में लगभग समान रहती है।

Kanya Vivah Yojana Online Apply ऑफ़लाइन आवेदन प्रक्रिया

अगर इंटरनेट सुविधा नहीं है, तो आवेदन यहाँ किया जा सकता है:

1. जनपद पंचायत
2. नगरपालिका / नगर पंचायत
3. समाज कल्याण विभाग
4. महिला एवं बाल विकास विभाग

इन विभागों में फॉर्म उपलब्ध होता है।

योजना के प्रमुख लाभ

1. गरीब परिवारों का आर्थिक बोझ कम
2. दहेज प्रथा में कमी
3. सामूहिक विवाह से सामाजिक एकता
4. पारदर्शिता (DBT के कारण)
5. बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच बढ़ती है

FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

प्रश्न 1. CM Kanya Vivah Yojana का उद्देश्य क्या है?
उत्तर – गरीब परिवारों को बेटी की शादी का खर्च उठाने में मदद करना।

प्रश्न 2. क्या राशि हर राज्य में समान होती है?
उत्तर – नहीं, हर राज्य अपनी नीति के अनुसार राशि तय करता है।

प्रश्न 3. क्या सहायता राशि बैंक खाते में आती है?
उत्तर – हाँ, अधिकतर राज्यों में DBT के माध्यम से आती है।

प्रश्न 4. क्या दूसरी शादी पर लाभ मिलता है?
उत्तर – नहीं, केवल पहली शादी पर ही लाभ मिलता है।

प्रश्न 5. आवेदन कब करना चाहिए?
उत्तर – शादी से 30–60 दिन पहले आवेदन करना सबसे अच्छा रहता है।

Disclaimer / Note:

⚠️ नोट: योजना की राशि, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया राज्य सरकार के नवीनतम आदेश के अनुसार बदल सकती है। आवेदन से पहले संबंधित राज्य की आधिकारिक वेबसाइट अवश्य देखें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top