PM Vishwakarma Yojana Tool Kit Status 2026 को लेकर लाखों कारीगर परेशान हैं कि पैसा कब मिलेगा और टूल किट कब आएगी। अगर आपने आवेदन कर दिया है और स्टेटस नहीं दिख रहा, तो यहां पूरी जानकारी मिलेगी। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) एक क्रांतिकारी प्रयास है जिसका उद्देश्य भारत के पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को नहीं ऊंचाई तक ले जाना है।
इस योजना में केंद्र सरकार टूलकिट का वितरण करती है जो न केवल कारीगरों को उनके कौशल में निखार लाने का साधन प्रदान करता है बल्कि उनके कार्य को अधिक प्रभावी और सशक्त बनाता है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को न केवल आधुनिक टूल किट दी जाती है, बल्कि प्रशिक्षण के दौरान भत्ता और काम शुरू करने के लिए आर्थिक मदद भी दी जाती है।
PM Vishwakarma Yojana क्या है?
PM Vishwakarma Yojana भारत सरकार की एक केंद्रीय योजना है, जो पारंपरिक काम करने वाले कारीगरों जैसे बढ़ई, लोहार, मोची, दर्जी, कुम्हार, सुनार, राजमिस्त्री आदि के लिए बनाई गई है। इस योजना के माध्यम से सरकार कारीगरों को स्वरोज़गार के लिए सशक्त बनाना चाहती है।
भारत के पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को नई ऊंचाई तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एक ऐतिहासिक कदम है इस योजना के तहत सरकार अत्याधुनिक उपकरणों की सुविधा देकर कारीगरों के कामकाज को न सिर्फ सरल बना रही है बल्कि उनके शिल्प को एक नई पहचान भी दे रही है।
Latest Update: PM Vishwakarma Yojana Tool Kit Status 2026 को लेकर सरकार ने नई जानकारी जारी की है…
PM Vishwakarma Yojana Tool Kit Status 2026 – Latest Update
PM Vishwakarma Yojana Tool Kit के लाभ
1.उन्नत उपकरणों से कार्य गति और गुणवत्ता में सुधार आता है जिसे बेहतर उत्पादकता होती है।
2. उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादक से अधिक कमाई होती है जिससे आय में वृद्धि होती है।
3. आधुनिक उपकरणों के साथ नए हुनर विकसित होंगे जिससे नए कौशल सीख सकते है।
4. बेहतर उत्पादों से ग्राहकों का भरोसा बढ़ता है जिससे बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ती है।
5. आधुनिक सुरक्षा उपकरणों के साथ आप सुरक्षित कार्य कर सकते हैं जिससे सुरक्षा में सुधार आता है।

टूलकिट में क्या-क्या मिलेगा?
1. हाईटेक हाथ के औजार
2. मशीन टूल्स
3. मापन उपकरण
4. सुरक्षा गियर
5. व्यवसाय विशेष उपकरण- प्रत्येक कारीगर के कौशल के अनुसार विशिष्ट औजार
PM Vishwakarma Yojana के अंतर्गत मिलने वाले लाभ
इस योजना के अंतर्गत बढ़ई, लोहार, सुनार, कुम्हार, नाई, धोबी, दर्जी, मूर्तिकार, टॉय मेकर, कोबलर, मेसन, लॉकस्मिथ, कारपेट वीवर, आर्मोरर, बोट मेकर आदि। लाभार्थियों को निम्नलिखित लाभ दिए जाते हैं:
1. Tool Kit सहायता– ₹15,000 तक की आधुनिक टूल किट
2. प्रशिक्षण भत्ता– ट्रेनिंग के दौरान प्रतिदिन ₹500 तक
3. ऋण सुविधा –
पहला चरण: ₹1 लाख
दूसरा चरण: ₹2 लाख
4. कम ब्याज दर – लगभग 5%
5. डिजिटल पहचान पत्र
PM Vishwakarma Yojana पात्रता (Eligibility)
इस योजना का लाभ सभी लोग नहीं ले सकते केवल पात्र लोगों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित पात्रता शर्तें पूरी करनी होती हैं:
1. आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए
2. आयु कम से कम 18 वर्ष हो
3. पारंपरिक कारीगर / शिल्पकार होना अनिवार्य
4. पहले से किसी समान सरकारी योजना का लाभ न ले रहा हो
5. परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में न हो
6. एक परिवार से केवल एक ही सदस्य पात्र
आवश्यक दस्तावेज़ (Documents Required)
PM Vishwakarma Yojana में आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है:
1. आधार कार्ड
2. पहचान पत्र
3. निवास प्रमाण पत्र
4. बैंक पासबुक
5. मोबाइल नंबर
6. पासपोर्ट साइज फोटो
7. जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
8. कौशल/व्यवसाय से संबंधित स्व-घोषणा
PM Vishwakarma Yojana Apply Online Process ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
1. PM Vishwakarma Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
2. “Apply Online” विकल्प पर क्लिक करें
3. मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP से लॉगिन करें
4. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी भरें
5. व्यवसाय (Trade) का चयन करें
6. आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें
7. फॉर्म सबमिट करें
8. आवेदन की रसीद (Acknowledgement) सुरक्षित रखें
👉 आवेदन के बाद सत्यापन प्रक्रिया शुरू होती है।
PM Vishwakarma Yojana पैसा कब मिलेगा?
इस योजना के अंतर्गत पैसा सीधे खाते में नहीं आता, बल्कि:
प्रशिक्षण भत्ता → DBT के माध्यम से
ऋण राशि → बैंक के माध्यम से
यदि आपका आवेदन और प्रशिक्षण पूरा हो चुका है, तो भुगतान में 15–30 दिन लग सकते हैं।PM Vishwakarma Loan Status check now
PM Vishwakarma Yojana Tool Kit कब मिलेगी?
अधिकतर मामलों में आवेदन स्वीकृत होने के बाद और प्रशिक्षण पूरा होने के बाद टूल किट या वाउचर दिया जाता है। आमतौर पर 30 से 60 दिन के भीतर toolkit मिल जाती है लेकिन राज और प्रशिक्षण केंद्र के अनुसार समय बदल सकता है।
PM Vishwakarma Yojana Tool Kit Status 2026 कैसे चेक करें?
अगर आपने इस योजना में अपना आवेदन कर दिया है तो ऑनलाइन स्टेटस चेक करने के लिए कुछ स्टेप से फॉलो करने पड़ेंगे जिससे आपको पता चलेगा कि मेरी टूलकिट कहां पहुंची है जो की निम्नलिखित है।
1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
2. “Application Status / Login” पर क्लिक करें
3. मोबाइल नंबर / आवेदन संख्या दर्ज करें
4. OTP verify करें
5. Status स्क्रीन पर दिख जाएगा
Status में ये दिख सकता है:
1. Pending
2. Approved
3. Training Ongoing
4. Tool Kit Dispatched
PM Vishwakarma Yojana में Delay होने के कारण
इस योजना के तहत अगर आपका पैसा या फिर टूलकिट समय पर नहीं मिल रही है तो इसके कुछ निम्न कारण हो सकते हैं।
1. दस्तावेज़ सत्यापन लंबित
2. Training पूरा नहीं हुआ
3. बैंक विवरण में त्रुटि
4. राज्य स्तर पर फंड जारी न होना
5. आवेदन में गलती
👉 ऐसी स्थिति में हेल्पलाइन से संपर्क करें। यदि आपको किसी भी प्रकार की समस्या हो, तो निम्न जगह से संपर्क किया जा सकता है।
1. राज्य स्तर के कौशल विकास केंद्र
2. CSC सेंटर
3. आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर
“अगर आपका आवेदन Reject हुआ है तो PM Vishwakarma Yojana Rejected Application 2025 यहाँ देखें”
FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
प्रश्न 1. PM Vishwakarma Yojana Tool Kit 2026 कब मिलेगी?
उत्तर- जिन लाभार्थियों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है और आवेदन स्वीकृत है, उन्हें 2026 में चरणबद्ध तरीके से टूलकिट और ₹15000 की सहायता राशि दी जा रही है।
उत्तर- प्रशिक्षण भत्ता DBT से आता है, ऋण बैंक द्वारा दिया जाता है।
प्रश्न 3. आवेदन के कितने दिन बाद Tool Kit मिलती है?
उत्तर- आमतौर पर 30–60 दिनों में।
प्रश्न 4.क्या महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं?
उत्तर- हां, पात्र महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं।
प्रश्न 5. Status Pending दिखा रहा है तो क्या करें?
उत्तर- कुछ दिन प्रतीक्षा करें या नजदीकी CSC सेंटर से संपर्क करें।
Disclaimer
यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है। योजना से जुड़े नियम, पात्रता और लाभ समय-समय पर बदल सकते हैं। कृपया आवेदन करने से पहले संबंधित राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी कार्यालय से जानकारी की पुष्टि अवश्य करें। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी की पूर्ण सटीकता की कोई गारंटी नहीं दी जाती।